मालवीय और वाजपेयी हमारी संस्कृति के धरोहर : व्यस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  किसान देश को अन्न और जीवन देने वाले किरदार हैं। अन्नदाता की मेहनत और सहयोग पर ही प्रदेश एवं देश का विकास निर्भर करता है। भारतीय जनता पार्टी के संरचनाकार और देश की अद्भुत धरोहर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी और आम आदमी को शिक्षा सुलभ कराने वाले मनीषी पं.मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के …

मुरादाबाद,अमृत विचार।  किसान देश को अन्न और जीवन देने वाले किरदार हैं। अन्नदाता की मेहनत और सहयोग पर ही प्रदेश एवं देश का विकास निर्भर करता है। भारतीय जनता पार्टी के संरचनाकार और देश की अद्भुत धरोहर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी और आम आदमी को शिक्षा सुलभ कराने वाले मनीषी पं.मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के इस उत्सव में हम सभी का प्रतिभाग सम्मान की बात है। दोनों देश, मानवता और संस्कृति के धरोहर हैं।

विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने सुशासन दिवस पर पंचायत भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में यह बात कही। डा.व्यस्त ने दोनों के जीवन वृत्त को रेखांकित किया। बोले, आज देश के प्रत्येक विकास खंड में अटल जी की स्मृति में कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने देश की संस्कृति-सभ्यता को बलवती करने का प्रयास किया है, जबकि इसी तिथि को पैदा हुए पं. मदनमोहन मालवीय ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

प्रशासन की ओर से सुशासन दिवस पर पंचायत भवन में स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों के कल्याण एवं सम्मान वाले कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की सम्मान राशि हस्तान्तरित की गयी तो सभागार किसानों की तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश यादव ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गयी सभी योजनाओं में बैंक विशेष भूमिका निभायेगा और शासकीय योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करेगा। उप कृषि निदेशक छेदीलाल यादव ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द वर्धन सहित प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य रूप से ये लोग मौजूद रहे
भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र, महानगर महामंत्री नत्थुराम कश्यप, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, क्षेत्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजू कालरा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता व राहुल सेठी, कार्यक्रम संयोजक अरविंद सिंह, चंद्र प्रजापति, हेमराज सैनी, प्रदीप सक्सेना, नवदीप टंडन, तुषार विश्वास, दिनेश सिसोदिया, विशाल त्यागी, राहुल शर्मा, सर्वेश पटेल, शरद कौशिक, नितिन सोनी, हरीश कुमार जाटव, शम्मी भटनागर, अजय दिवाकर, सोनू शर्मा, गेत्रपाल सिंह, विजयलक्ष्मी पंडित, सुनीता शर्मा, अजय वर्मा, आलोक सैनी, संजीव चौहान, मंगलसेन राजपूत, हरीश प्रजापति, प्रतीक मित्तल, अभिषेक भटनागर, संजय यादव, विशाल शुक्ला, उमेश सिंह, सोनू सुमन, कुलदीप नारायण सिंह, रेखा दिवाकर, भावना चौधरी, सोमपाल सिंह, विक्की कुमार, किशनलाल सिंह, विशाल रस्तोगी, सागर सक्सेना आदि।

 

संबंधित समाचार