दिल्ली: मायापुरी में मास्क बनाने वाली फैक्टरी में आग, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार की सुबह मास्क बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई, इस हादसे में 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार की सुबह मास्क बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई, इस हादसे में 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयी। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल अधिकारियों ने फैक्टरी का दरवाजा तोड़ दिया और तीन लोगों को वहां से बचा लिया, जिनमें से एक अचेत अवस्था में था।

गर्ग ने बताया कि उस व्यक्ति को तत्काल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान जुगल किशोर के रूप में की गयी है।

गर्ग ने बताया कि फैक्टरी की इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगी थी जहां मशीन और कच्चा माल था। उन्होंने बताया कि जिन दो लोगों को बचाया गया है उनकी पहचान अमान अंसारी (18) और फिरोज अंसारी (24) के रूप में की गयी है।

संबंधित समाचार