आगरा में बड़ा हादसा : यमुना नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कियों समेत चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा जिले के कमला नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह यमुना नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान कान्हा (22), महक (19), रिया (17) और विक्की (11) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान तहत पहले कान्हा, महक और रिया को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्ला ने कहा कि विक्की की तलाश में छह घंटे तक अभियान चलाया गया और उसका शव भी बरामद कर लिया गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म