गर्मी बढ़ने के साथ ही सहारनपुर में बढ़ी बिजली की खपत, 778 मेगावाट हुई मांग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में लगातार गर्मी होने से बिजली की मांग में भी भारी वृद्धि हुई है और पीक आवर्स में यह मांग 778 मेगावाट के आसपास पहुंच चुकी है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने मंगलवार शाम बताया कि जिले में 1200 मेगावाट की स्थापित क्षमता है।

जिससे विद्युत विभाग 80 फीसद मांग की पूर्ति आसानी से करने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अभी 750 मेगावाट विद्युत की खपत हो रही है जबकि मार्च माह में यह 550 मेगावाट थी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिले में विद्युत आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और शेड्यूल के मुताबिक कटौती और आपूर्ति की जा रही है।

जनपद के शहरों और कस्बों जैसे देवबंद, गंगोह, सरसावा, बेहट, छुटमलपुर, नकुड़ आदि में दिन के समय ढाई घंटे की कटौती की जा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे की कटौती हो रही है। मुख्य अभियंता ने बताया कि जनपद में 90 फीसद प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 9.5 फीसद उपभोक्ताओं के कनेक्शन भुगतान ना होने के कारण कटे हुए हैं। उनके प्रीपेड मीटर तभी पोस्टपेड किए जाएंगे जब वे अपना बकाया भुगतान कर अपना कनेक्शन जुड़वा लेंगे।

संबंधित समाचार