Bareilly: सिंधुनगर में रोडवेज वर्कशॉप की दीवार गिरी, कार और रिक्शा चालक चपेट में आया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिंधु नगर में बुधवार सुबह रोडवेज वर्कशॉप की दीवार गिरने से बड़ा हादसा टल गया। दीवार के नीचे दबकर रिक्शा चालक के घायल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा एक वैगनार कार भी दीवार के मलबे में दब गई। गनीमत रही कि कार का चालक सुरक्षित बाहर निकल आया।

हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। सिंधुनगर में रोडवेज वर्कशॉप की एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे के वक्त पास से गुजर रहा रिक्शा चालक छोटेलाल और एक वैगनार कार जर्जर दीवार के मलबे की चपेट में आ गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटाना शुरू किया।  ईसाइयों की पुलिया से सिंधुनगर को जाने वाला रास्ता पुलिस को बंद करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि लंबे समय दीवार की हालत खस्ता थी। जिसके बारे में रोडवेज के अधिकारियों से लोग शिकायत कर चुके थे। मगर लापरवाही के चलते रोडवेज के अधिकारियों ने दीवार की मरम्मत नहीं कराई और बुधवार को दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

संबंधित समाचार