ऑरेंज कैप के लिए साई सुदर्शन ने क्लासन को दी कड़ी टक्कर, रबाडा-भुवनेश्वर के बीच पर्पल कैप की लड़ाई तेज
अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस (जीटी) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 61 रनों की पारी खेलते हुए 17वें ओवर में आउट होने तक वह ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली थी। लेकिन एसआरएच के हाइनरिक क्लासन 14 रन बनाकर आउट हुए और ऑरेंज कैप पर कुछ ही देर में दुबारा कब्जा कर लिया।
मंगलवार को एसआरएच के हाइनरिक क्लासन ने लक्ष्य करते हुए अपनी पारी की शुरुआत सुदर्शन के 501 रनों से केवल सात रन पीछे रहते हुए की थी। भले ही क्लासन बड़ी पारी नहीं खेल सके और केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल किया। 508 रन के साथ फिलहाल वह शीर्ष पर हैं।
क्लासन और सुदर्शन इस सीजन 500 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दो बल्लेबाज हैं और उनके पीछे एसआरएच के अभिषेक शर्मा (481 रन), केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स, 477), और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (467 रन) हैं। वहीं पर्पप कैप की बात की जाये तो 2016 और 2017 में पर्पल कैप हासिल करने वाले भुवनेश्वर कुमार इस बार कगिसो रबाडा शीर्ष पर साथ दे रहे हैं।
रबाडा इस सीज़न पावरप्ले में अदभुत फॉर्म में हैं और एसआरएच के खिलाफ उन्होंने अभिषेक, किशन और स्मरण के विकेट निकाले। उन्होंने केवल 28 रन देकर तीन विकेट लेते हुए अपना स्पेल समाप्त किया और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने। अब उनके नाम कुल 21 विकेट हैं और इतने ही विकेट भुवनेश्वर के नाम भी हैं।
हालांकि, भुवनेश्वर (7.46) की इकॉनमी रबाडा (9.15) से काफी कम है और इसीलिए पर्पल कैप उनके ही पास है। केकेआर के खिलाफ आज रात एक्शन में होने के कारण भुवनेश्वर के पास बढ़त लेने का अवसर होगा।
इन दोनों के पीछे अंशुल कम्बोज (सीएसके, 19 विकेट), प्रिंस यादव (एलएसजी), राशिद खान (जीटी) और एसआरएच के ईशान मलिंगा है जिनके नाम 16-16 विकेट हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने 14 विकेट और जेसन होल्डर छह मैचों में 13 विकेट के साथ नौवें और 10वें नंबर पर हैं।
