Bareilly: दो भाइयों की पूरी जमीन गई, तीसरे की कम, बीडीए ने बना दिए समान चेक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर आठ के लिए हरहरपुर गांव में जमीन खरीदी गई है। इस जमीन के मुआवजे में विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि दो भाइयों की पूरी जमीन चली गई, जबकि तीसरे भाई की केवल 15 बीसा भूमि ही अधिग्रहीत हुई। बावजूद तीनों के मुआवजे के चेक बराबर राशि के बना दिए गए।

मंगलवार को रामवीर और वीरपाल ने बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। दोनों भाइयों ने बताया कि उनकी पूरी हिस्सेदारी हस्तांतरित हो गई, जबकि तीसरे भाई जंडैल सिंह के हिस्से की कुछ ही जमीन ली गई है। ऐसे में समान भुगतान न्यायसंगत नहीं है।

 दोनों भाइयों का आरोप है कि दस्तावेजों में हिस्सेदारी स्पष्ट होने के बावजूद भुगतान प्रक्रिया में बराबरी दिखाकर उनके साथ अन्याय किया गया। बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Champat Rai : रामलला के पटवारी के रूप में जाने जाते हैं चंपत राय, जानिए प्रोफेसर से ट्रस्ट के महासचिव बनने तक का सफर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : रात भर जेल में जागते रहे सभी आठों आरोपी, सुभाष दिखा बैचेन, परिवारीजनों ने की मिलाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला : CM योगी के सख्त रुख का असर, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, गोपाल राव भी हटाए गए
Pratapgarh News : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में हेरफेर का आरोप, एक्सपायर आय प्रमाण पत्र पर चयन का मामला शासन तक पहुंचा
राम मंदिर चढ़ावा मामला : एसआईटी की शुरुआती जांच में कई अनियमितताओं का खुलासा, 8 गिरफ्तार, सुरक्षा नियमों की खुली पोल