लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें, निर्माण कार्य के चलते सवा महीने प्रभावित रहेगा संचालन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) कांकॉर्स निर्माण कार्य करा रहा है। इस कारण 15 मई से 23 जून 2026 तक प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर ब्लॉक लिया जाएगा। जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन किया है।

झांसी-लखनऊ मेमू और लखनऊ-झांसी मेमू ट्रेनें कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित होंगी। शाहजहांपुर-लखनऊ, बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन आलमनगर स्टेशन तक सीमित रहेगा। लखनऊ से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें आलमनगर से ही रवाना होंगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस और पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल अथवा कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव पूरी तरह निरस्त रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। वहीं बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से चलाया जाएगा। 

इस दौरान लखनऊ स्टेशन का ठहराव समाप्त रहेगा तथा आलमनगर और उतरेटिया स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 ये भी पढ़ें : 
सीएम योगी की सख्ती भी बेअसर, मई माह का कटौती शेड्यूल बना मजाक, रात की अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बनभूलपुरा दंगा:जावेद और अरशद ने कोर्ट में किया सरेंडर, SC ने रद्द की थी डिफॉल्ट जमानत
बाराबंकी में खुले में जल रहा जहरीला कूड़ा बना लोगों की परेशानी का सबब, एसडीएम ने दिये निर्देश, कार्रवाई की कही बात
प्रधानमंत्री की अपील पर सतीश महाना का बड़ा फैसला, यूपी विधानसभा ने खर्चों में कटौती के लिए स्थगित की विदेश यात्राएं
Mathura: भाजपा पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की बैठक, सुनी लोगों की समस्याएं... अधिकारियों को दिए जल्द निष्तारण के निर्देश
UP T20 League : कानपुर के ग्रीनपार्क में होगा क्रिकेट का महाकुंभ, 1 जून से खुलेगी ट्रांसफर विंडो, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी चमक दिखाने का मौका