वाराणसी में NEET पेपर लीक पर बवाल, जोरदार प्रदर्शन के बीच NSUI ने की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जिला मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि एनटीए लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

नीट पेपर लीक का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले भी कई बार पेपर लीक हो चुका है। शिक्षा मंत्री को इस मुद्दे पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। शशांक शेखर ने कहा कि पिछले दो वर्षों से परीक्षाएँ रद्द हो रही हैं। एनटीए नीट परीक्षा कराने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

इसलिए किसी दूसरी एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। साथ ही सिस्टम के अंदर बैठे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सिर्फ दो-चार लोगों को पकड़कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने से काम नहीं चलेगा। सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर सिस्टम को लीक कौन कर रहा है। 


ये भी पढ़ें : 
यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 89 से ज्यादा मौतें, सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल उखड़े

संबंधित समाचार