महराजगंजः Abhyasohagi Barwa Wildlife Sanctuary में मृत मिला तेंदुआ, जांच शुरू 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

महराजगंजः  महराजगंज जिले के सोहगी बरवा वन्यजीव अभ्यारण्य के निचलौल रेंज में मक्के के खेत में एक तेंदुआ मृत मिला। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निचलौल वन रेंज अधिकारी सुनील राव ने बताया कि रामचंद्रपाही गांव में बृहस्पतिवार शाम एक मक्के के खेत में एक तेंदुआ मृत मिला।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। राव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार मृत तेंदुए का निपटान किया जाएगा। 

संबंधित समाचार