पेपर लीक बर्बाद कर रहा छात्रों का भविष्य, NEET मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ: नीट यूजी पेपर लीक मामले में नाराजगी जताते हुए समाजवादी छात्रसभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ रही अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

छात्र नेता आदित्य पाण्डेय ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि नीट जैसी अहम परीक्षा में पेपर लीक होना पूरे शिक्षा तंत्र पर सवालिया निशान लगा रहा है। वर्षों की मेहनत और सपनों को लेकर तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के भविष्य के साथ यह घटना खिलवाड़ के समान है।

समाजवादी छात्रसभा ने मांग की कि पेपर लीक की निष्पक्ष और तेज जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का विश्वास बहाल हो सके। संगठन ने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम का आयोजन रोहित यादव ने किया। प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, उपाध्यक्ष रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, शिवपूजन पाण्डेय, सौरभ तिवारी, शुभम चंद्रा, अनादि तिवारी, अक्षत पाण्डेय, रवि नन्दन यादव, आर्यन गुप्ता और सैकड़ों अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

 

संबंधित समाचार