Bareilly: हाईवे किनारे स्कूल यूनिफार्म में मिला छात्रा का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र में छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंक जता रही है, स्कूल यूनिफार्म पहने छात्रा की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया।

शनिवार सुबह सीबीगंज थाना इलाके में हाईवे किनारे खेत पर एक लड़की का शव लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखने में छात्रा की उम्र करीब 18 वर्ष लग रही थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि खेत में लड़की का शव मिला था। देखने से लग रहा है कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी मिले।

उन्होंने बताया कि आसपास के थानों से किसी लड़की की गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है। ताकि जल्द से जल्द शव की शिनाख्त की जा सके। उन्होंने बताया कि लड़की स्कूल यूनिफार्म पहनी थी। लिहाजा आसपास के स्कूलों से भी जानकारी हासिल की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार