Uttrakhand: सीएम धामी 11.40 करोड़ के पुल का आज करेंगे शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी आज बैगुल नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। राज्य योजना के अंतर्गत बनने वाले इस पुल की लागत लगभग 11.40 करोड़ रुपये और लंबाई 150 मीटर है। 

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहेंगे। पुल निर्माण से निर्मलनगर का सीधा संपर्क सिडकुल और सिसौना क्षेत्र से हो जाएगा, जिससे लोगों को लगभग 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है और इसके बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

 

संबंधित समाचार