UP: मंत्री औलख बोले-किसी पर अपमानजनक टिप्पणी करना गलत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

संभल, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेताओं को ‘सिरफिरा’ बताते हुए कहा कि उन्हें यह तक नहीं पता कि क्या कहना चाहिए और क्या नहीं।

कृषि राज्यमंत्री ने सपा नेताओं की टिप्पणियों को अनुचित बताते हुए कहा कि किसी व्यक्ति या समाज पर इस तरह की टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपनी नीतियों पर काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में कुछ लोग केवल सुर्खियों में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी समाज को लेकर बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई की गई है और आगे भी यदि कोई व्यक्ति समाज या पार्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित समाचार