Bareilly:स्वगणना में चमका बरेली, प्रदेश में दूसरा स्थान, तीसरे दिन 30 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण
बरेली, अमृत विचार। जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्वगणना अभियान में बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे दिन जिले में करीब 30 हजार लोगों ने स्वगणना कराकर प्रशासनिक प्रयासों को मजबूती दी।
अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में करीब 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिदिन 20 घरों का लक्ष्य दिया गया है। गांव से लेकर शहर तक लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि लोगों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में बरेली प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है।
