18 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष : आज किसी के प्रति मन में नकारात्मक मनोभाव न रखें। प्रेमीजन के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे।
वृषभ : आज प्रेमीजन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
मिथुन : आज आप केवल अपने काम से काम रखें। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान न दें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क : आज आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। अपने कार्य के प्रति एकाग्र रहेंगे।
सिंह : आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ होगा। अपनी कमियों को दूर करने के लिये प्रयत्नशील रहेंगे।
कन्या : आज अति आत्मविश्वास के कारण काम खराब हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह में परेशानी हो सकती है। आज पूरा दिन आप व्यस्त रहेंगे।
तुला : आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बाहर का भोजन करने से बचें। साझेदारी वाले व्यापार में परेशानियां उत्पन्न होंगी।
वृश्चिक : आज कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। विद्यार्थी करियर को लेकर योजना बना सकते हैं। बिगड़े रिश्तों को सुधारने में सफलता मिलेगी।
धनु : आज व्यापारी अपने कारखाने और उपकरणों की मरम्मत आदि में धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए लोग आपसे मित्रता करना चाहेंगे।
मकर : आज किसी का अपमान न करें। सहकर्मी आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं।
कुंभ : आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। मौसमी बुखार और सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से थोड़े असन्तुष्ट रहेंगे।
मीन : आज कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
