US-India Defence Partnership:अमेरिका ने भारत को दी बड़ी सैन्य सौगात! अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए 198 अरब डॉलर की रखरखाव सेवाएं मंजूर
वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए सहायक सेवाएं और संबंधित उपकरण 198.2 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर बेचने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के लिए अनुरक्षण सहायता सेवाओं की संभावित बिक्री को भी लगभग 23 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर मंजूरी दी है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपाचे सहायक सेवाएं मूल निर्माता बोइंग और लॉकहीड मार्टिन प्रदान करेंगे। वहीं हॉवित्जर सहायक सेवाएं ब्रिटेन के कंब्रिया स्थित 'बीएई सिस्टम्स' होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने एएच-64ई अपाचे रखरखाव सहायता सेवाएं; अमेरिकी सरकार और अनुबंध इंजीनियरिंग, तकनीकी और रसद सहायता सेवाएं; तकनीकी डेटा और प्रकाशन; कर्मियों का प्रशिक्षण तथा रसद और प्रोग्राम से संबंधित अन्य तत्वों को खरीदने का अनुरोध किया है।
भारत ने एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के लिए दीर्घकालिक अनुरक्षण सहायता सेवाएं खरीदने का भी अनुरोध किया था। हेलिकॉप्टरों और हॉवित्जरों के लिए सहायक सेवाओं की संभावित बिक्री विदेशी सैन्य बिक्री व्यवस्था के तहत की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हेलीकॉप्टरों और होवित्ज़र की प्रस्तावित बिक्री, अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक होगी और अमेरिका की विदेश नीति तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों को समर्थन प्रदान करेगी।
