Pratapgarh News: शरारती तत्वों ने खंडित की अंबेडकर प्रतिमा, इलाके में तनाव

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। कैलीडीह गांव में मंगलवार सुबह खंडित प्रतिमा देख कर क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जब प्रतिमा को टूटा देखा तो इलाके में आक्रोश फैल गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी के समर्थक मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी फतनपुर मनीष त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

इसके बाद प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण कराया गया, तब जाकर माहौल सामान्य हो सका। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रतिमा तोड़ने वाले अराजक तत्वों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार