बाराबंकी: विधायक ने बच्चों को बांटे स्वेटर
टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय स्कूल खेतासराय में निशुल्क स्वेटर छात्रों को वितरित किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति का हर जगह आदर होता है। वर्तमान समय और आने वाला समय प्रतिस्पर्धा का समय है। इसलिए शिक्षा को बेहतर रूप से पाना है। विद्यार्थी …
टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय स्कूल खेतासराय में निशुल्क स्वेटर छात्रों को वितरित किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति का हर जगह आदर होता है।
वर्तमान समय और आने वाला समय प्रतिस्पर्धा का समय है। इसलिए शिक्षा को बेहतर रूप से पाना है। विद्यार्थी के लिए शिक्षा से बढ़कर कोई और चीज नहीं हो सकती, स्कूली शिक्षा के साथ दूसरी शिक्षाएं भी विद्यार्थियों को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसी चीज होती है जिसे कोई व्यक्ति कभी किसी से नहीं छीन सकता, शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व होता है।
परिषदीय स्कूल अब कान्वेंट स्कूल के तर्ज पर तैयार हो रहे हैं। स्कूलों में निशुल्क पुस्तक, ड्रेस, जूता मोजा आदि दिया जा रहा है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनको नाश्ता व भोजन भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने मां सरस्वती के चित्र के माल्यापर्ण कर की। इसके बाद विधायक व खंड शिक्षा अधिकारी मनमोहन सिंह ने 467 बच्चों को स्वेटर वितरित किया। संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र सुधीर सिंह,मंडलध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र बहादुर सिंह, पुरुषोत्तम तिवारी, ब्लॉक महामंत्री पूरेडलई मान सिंह, लक्ष्मी कांत मौर्य, गंगा बक्स सिंह, बब्बन द्विवेदी, प्रमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
