बाराबंकी: 24 घंटे के भीतर ठंड लगने से दो की मौत
असन्द्रा/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एक शव की शिनाख्त हो गई है, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के कादिरपुर …
असन्द्रा/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एक शव की शिनाख्त हो गई है, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के कादिरपुर बाजार में सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दूसरा शव शनिवार को सुबह थाना क्षेत्र के ही नई सड़क तिराहे पर मिला।
शव की शिनाख्त राहुल (22) पुत्र शिव कुमार निवासी कनकहा थाना मोहनलालगंज लखनऊ के रूप में की गई है। पुलिस दोनों की मौत का कारण ठंड लगना बता रही है। 24 घंटे के भीतर दो शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
