आगरा एडवेंचर पार्क में बड़ा हादसा, टूटा जिपलाइन का तार, 45 फुट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा 16 वर्षीय कुणाल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

आगरा। आगरा के एक मनोरंजन स्थल पर 'जिपलाइन' का तार टूटने से 45 फुट की ऊंचाई से गिरकर 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब छह बजे ताजगंज इलाके के एक मनोरंजन स्थल पर हुई। उसने बताया कि फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी पंकज अग्रवाल का बेटा कुणाल अग्रवाल (16) अपने परिवार के साथ घूमने गया था। 

कुणाल 'जिपलाइन' का आनंद ले रहा था, तभी बीच में ही तार टूट गया और वह सीधे जमीन पर गिर गया। अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अधिकारियों के मुताबिक, यह मनोरंजन स्थल आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है, जबकि साहसिक गतिविधियों का संचालन एक निजी कंपनी को दिया गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना के लिए 'जिपलाइन' संचालित करने वाली कंपनी को जिम्मेदार माना जा रहा है। घटना के बाद इस स्थल पर सभी साहसिक गतिविधियां निलंबित कर दी गई हैं। 

ये भी पढ़ें  : 
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

नोएडा में आग का तांडव : झुग्गी बस्ती में लगी भीषण, 24 से अधिक झुग्गियां जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू
ताजमहल के दीदार को पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी Jeanette D. Rubio संग खिचवाई खूबसूरत तस्वीर
लखनऊ में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, पीड़ितों को दिया मदद का पूरा भरोसा
बदायूं में बड़ा हादसा, वॉटर पार्क में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, केयरटेकर गिरफ्तार 
'यूनिवर्सिटी है, स्कूल नहीं!' लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के खिलाफ सड़क पर लेटे छात्र, कुलपति और प्रशासन के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा