पुआल काटने की मशीन में गमछा फंसने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर, अमृत विचार। हलिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में पुआल काटने के लिए ट्रैक्टर व पुआल की मशीन लेकर गये ट्रैक्टर चालक की पुआल मशीन में गमछा फंसने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के तीता गांव निवासी अरुण मिश्र (35) शनिवार को परसिया गांव में अपना ट्रैक्टर व पुआल कटाने की मशीन लेकर …

मिर्जापुर, अमृत विचार। हलिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में पुआल काटने के लिए ट्रैक्टर व पुआल की मशीन लेकर गये ट्रैक्टर चालक की पुआल मशीन में गमछा फंसने से मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के तीता गांव निवासी अरुण मिश्र (35) शनिवार को परसिया गांव में अपना ट्रैक्टर व पुआल कटाने की मशीन लेकर किसान का पुआल काटने के लिए गया था। मशीन लगाकर पुआल काटने के दौरान ट्रैक्टर के साफ्ट में गमछा फंसने से अरूण के सिर में गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर श्रमिकों द्वारा तुरंत मशीन को बंद किया गया लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक की मौत हो चुकी थी।

संबंधित समाचार