Bareilly News: मनौना से बच्चा अगवा करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, मासूम ऋषभ सकुशल बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार सुबह आंवला के मनौना से बदमाशों ने डेढ़ साल के ऋषभ को किया था अगवा

मनौना धाम में सफाई कर्मचारी का काम करने वाले शख्स के डेढ़ वर्षीय बेटे के अपरहण मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। अपहरण करने वाले बदमाशों को न सिर्फ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बल्कि बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए। इधर बच्चे को सकुशल पाकर दोनों मां-बाप के चेहरे पर राहत देखने को मिली। 

बरेली, अमृत विचार। मनौना धाम में सफाई कर्मचारी का काम करने वाले शख्स के डेढ़ वर्षीय बेटे के अपरहण मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। अपहरण करने वाले बदमाशों को न सिर्फ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बल्कि बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए। इधर बच्चे को सकुशल पाकर दोनों मां-बाप के चेहरे पर राहत देखने को मिली। 

सीसीटीवी में दिखे थे संदिग्ध
दरअसल उसैहत बदायूं के रहने वाले रमन आंवला के मनौना धाम में साफ-सफाई का काम करते हैं। बीते रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके तीन बच्चे खेलते हुए सड़क की तरफ निकल गये। दो बच्चे तो वापस आ गये मगर ढेड़ साल का बेटा ऋषभ गायब हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाल डाले। जिसमें घर के बाहर संदिग्धों को टहलते भी देखा गया। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने पांच टीमों का गठन किया गया था।

घिरे तो बच्चा छोड़कर भागने का प्रयास
मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की बदमाश मनौना धाम से चोरी किया गया बच्चा बदमाश दिल्ली में बेचने की फिराक में हैं। लिहाजा पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया। ग्राम फुलासी तिराहे के पास संदिग्ध दिखे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर वह बाइक घुमाकर भागने लगे। भागने की कोशिश में बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बच्चा झाड़ियों में गिर गया। पुलिस फौरी तौर से बच्चे को बचाया और भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। मगर बदमाशों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी।

दिल्ली में बेचने वाले थे बच्चा
पकड़े जाने के बाद बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम योगेश कन्नौजिया निवासी धौवेला करीमनगर थाना गड़िया रंगीन शांजहापुर और पवन चंदेल निवासी कस्बा जलालाबाद, शांजहापुर बताया। आरोपियों ने बताया कि बच्चा चोरी कर उसे दिल्ली में बेचने वाले थे। इनके पास से पुलिस ने 02 अवैध तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस अपहरण में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की।

नर्सिंग का छात्र है आरोपी योगेश

बरेली के प्रसिद्ध मनौना धाम (खाटू श्याम मंदिर) कर्मचारी रमन के डेढ़ वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया गया। दो किडनैपर योगेश कन्नौजिया और पवन सिंह पकड़े गए हैं, एनकाउंटर में दोनों की टांग में गोली लगी है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया, आरोपी यह बच्चा किसी को बेचने जा रहे थे। योगेश शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज से BSC नर्सिंग कर रहा है। एक मरीज ने उससे नवजात बच्चे की डिमांड की थी। इसके बदले पैसा देने की बात तय हुई थी।

संबंधित समाचार