Kanpur News: 50 हजार का इनामी निलंबित दारोगा दारोगा अमित मौर्या गिरफ्तार, गैंगरेप से जुड़ा है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

कानपुर। किशोरी से गैंगरेप के मामले में 50 हजार का इनामी निलंबित आरोपी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, निलंबित आरोपी दारोगा अमित मौर्या को सचेंडी के सोना गांव से गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

यह गैंगरेप का मामला किशोरी के साथ हुई घटना से जुड़ा है। मुख्य आरोपी शिव बरन यादव पहले ही जेल में बंद है। अमित मौर्या को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया था। आरोपियों ने हाईकोर्ट में मुकदमे को रद्द कराने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने अमित मौर्या की तलाश तेज कर दी थी।

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार