प्रयागराज में रफ्तार का कहर : अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की मौत
प्रयागराज। गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित रोडवेज बस ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर गोपीगंज से प्रयागराज जा रही एक कार को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हंडिया थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में बस की अनियंत्रित गति हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है।परिवारों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे स्थल पर जाम लगाते हुए सुरक्षित ड्राइविंग की मांग की है।
