यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: साढ़े चार लाख छात्र आज आजमाइश में, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीएड दाखिले की प्रवेश परीक्षा आज रविवार को दो शिफ्टों में हो रही है। सरकारी और निजी दोनों प्रकार के कॉलेजों में एडमिशन के लिए यह महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार यूपी बीएड जेईई में करीब 4.5 लाख अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है:

- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

एग्जाम सेंटर्स पर चाक-चौबंद सुरक्षा

परीक्षा को नकलमुक्त और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी एग्जाम केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को स्मार्टफोन, घड़ी, मेटल की पानी की बोतल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस

परीक्षा आयोजकों द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार अभ्यर्थियों को इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए:

- एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि) साथ लेकर आएं।
- रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- परीक्षा हॉल में केवल अनुमत वस्तुएं ही ले जाएं।
- प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर शीट के सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- निरीक्षकों द्वारा दिए गए किसी भी निर्देश का पालन करें।

संबंधित समाचार