01 जून का राशिफल: जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। कारोबार में बड़े लाभ के योग हैं। लोग आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं।
वृषभ- आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
मिथुन- आज आपको नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें।
कर्क- आज सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। शाम को घूमने जा सकते हैं।
सिंह- आज पहले की गई मेहनत सुखद परिणाम दे सकती है। छात्र पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में कुछ नई योजना बना सकते हैं।
कन्या- आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी।
तुला- आज आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी। नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।
वृश्चिक- आज रुके निर्माण कार्यों को पुनः प्रारंभ कर सकते हैं। बाहरी लोगों के ऊपर अपना समय बर्बाद न करें। धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।
धनु- आज आपकी दिनचर्या अच्छी नहीं रहेगी। नए लोगों से दोस्ती करने से बचें। व्यवसाय में धन का नुकसान होगा।
मकर- आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। दोपहर के बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ- आज जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी। शाम के समय मित्रों के साथ भोजन का आनंद ले सकते हैं।
मीन- आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें।
