आईपीएल 2026 : वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक, गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 156 रनों का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अहमदाबाद। वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 50), निशांत सिंधु (20) और जॉस बटलर (19) की जूझारू पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने रविवार को खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जॉश हेजलवुड ने शुभमन गिल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन (12) का शिकार कर लिया।

इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे गुजरात के बल्लेबाजी टिककर नहीं खेल सके और बड़े शॉट खेलने के चक्कर में अपने विकेट गंवाते रहे। निशांत सिंधु 18 गेंदों में (20), जॉस बटलर (19), और राहुल तेवतिया (सात) रन बनाकर आउट हुये। अशरद खान ने 15 रनों की अपनी पारी में दो छक्के लगाये। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जेसन होल्डर (सात) रन को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया।

राशिद खान (सात) रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 50) रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए रसिख सलाम को दो विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या ने एक बल्लेबाज को आउट किया। 

संबंधित समाचार