अपने गृह जनपद आगरा पहुंचे EC ज्ञानेश कुमार, महादेव के दर्शन कर देश के मतदाताओं को दिया यह बेहद जरूरी संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को सभी पात्र नागरिकों से खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिये कहा। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के साथ आगरा आये कुमार ने सुबह के समय तीन मंदिरों में पूजा-अर्चना की। 

परिवार के साथ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 

उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे सबसे पहले सिकंदरा इलाके में स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर गए, जहां उन्होंने पत्नी और माता-पिता के साथ पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने सुबह लगभग आठ बजे विजय नगर में राधा रानी मंदिर गये और उसके बाद रावतपारा में मनकामेश्वर मंदिर में पूजा एवं अर्चना की, जहां उन्होंने लगभग एक घंटा बिताया।

पत्रकारों से बात करते हुए, कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में चुनावों के सफल संचालन के बाद, वह भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने आए हैं। 

सफल चुनाव के बाद किया महादेव का दर्शन 

उन्होंने कहा, "पांच राज्यों में सफल चुनावों के बाद, मैंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और फिर महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ कैलाश मंदिर गये।" मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देश भर के नागरिकों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो। 

कुमार ने कहा, "मैं भारत के सभी मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि वे खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराएं। चुनावों में निश्चित रूप से उन्हें मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए और भारत की चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।" कुमार अपने गृहनगर आगरा के दो दिवसीय निजी दौरे पर हैं। 

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ के जीशान अंसारी बने टीम इंडिया के नेट बॉलर, सितारों को करेंगे तैयार ; अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय कैंप में बुलावा

 

संबंधित समाचार