Rampur Weather: गर्मी में लोग हलकान, उमस ने किया परेशान, नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी का सितम जारी
बुधवार सुबह से आसमान से आग बरसा रहा सूरज, 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान
नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी का सितम थम नहीं रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से आसमान से सूरज आग बरसा रहा है। शाम को आसमान में बादल उमड़ने घुमड़ने से उमस बढ़ गई और लोग पसीना-पसीना होते रहे।
रामपुर, अमृत विचार। नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी का सितम थम नहीं रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से आसमान से सूरज आग बरसा रहा है। शाम को आसमान में बादल उमड़ने घुमड़ने से उमस बढ़ गई और लोग पसीना-पसीना होते रहे।
पश्चिमी विक्षोभ से मिली राहत
नौतपा शुरू होने के बाद 25 मई से पारे में उछाल आ गया था और अधिकतम तापमान 39 और 40 डिग्री से उछलकर 42 और 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन, 28 मई से 31 मई तक आंधी, बारिश से तापमान में गिरावट आ गई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह बताती हैं कि यदि 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता तो अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान था।
वनो का कटान बढ़ा रहा पारा
डॉ. बेबी तबस्सुम बताती हैं कि वनों के कटान के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। गर्मी और सर्दी बढ़ गई है जबकि, मानसून कमजोर पड़ने लगा है। बुधवार को सुबह से सूरज निकला लेकिन, शाम को आसमान में बादल उमड़ते घुमड़ते रहे लेकिन वर्षा नहीं हुई। हालांकि उमस बढ़ गई जिसके कारण लोग पसीना-पसीना होते रहे। कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक पर्यावरणविद् डॉ. उदय प्रताप शाही ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
हाल-ए-मौसम
अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता- 37 प्रतिशत
वायु वेग- 8 किमी.प्रति घंटा
