Bareilly News: 13 माह की मासूम से हैवानियत की कोशिश, अब थाने में लंगड़ाता दिखा आरोपी मांग रहा माफी !
15 दिन बाद खुला राज, खेत में ले जाकर बच्ची से कर रहा था गलत हरकत
क्षेत्र में 13 माह की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। घटना के 15 दिन बाद जब परिजनों को पूरी जानकारी मिली तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं अब आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह थाने में लगंगड़ाता दिखा। हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है।
फरीदपुर‚ अमृत विचार। क्षेत्र में 13 माह की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। घटना के 15 दिन बाद जब परिजनों को पूरी जानकारी मिली तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं अब आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह थाने में लगंगड़ाता दिखा। हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है।
खिलाने के बहाने ले गया था बच्ची
पीड़िता की मां ने बताया कि पति की मौत के बाद वह मायके में रह रही है। उसकी बहन और आरोपी सलीम की बहन एक फैक्ट्री में साथ काम करती थीं, जिससे आरोपी का परिवार में आना-जाना था। आरोप है कि 18 मई को सलीम के गांव में उसके भाई की बरसी का कार्यक्रम था, जहां महिला अपनी 13 माह की बेटी और बहन के साथ गई थी। कार्यक्रम के दौरान सलीम बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।
बच्ची के साथ संदिग्ध हालत में दिखा
काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर महिला ने अपनी छोटी बहन को तलाश के लिए भेजा। आरोप है कि खेतों की ओर पहुंची बहन ने सलीम को बच्ची के साथ संदिग्ध हालत में देखा। पूछने पर उसने बच्ची को लघुशंका कराने की बात कहकर मामला टाल दिया। डर और संकोच से उसने कुछ नहीं बताया । करीब 15 दिन बाद बहन ने पूरी घटना बच्ची की मां को बताई, जिसके बाद परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
जानिए क्या बोली पुलिस
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सलीम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
