IPS Transfer: UP में 6 आईपीएस अफसरों के तबादले, मुख्तार को पंजाब से यूपी लाने वाले यमुना प्रसाद बने कानपुर DIG

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यमुना प्रसाद को कानपुर का नया पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। वे अभी तक पीटीएस मुरादाबाद में तैनात थे। 2007 बैच के आईपीएस रवि शंकर छवि को लोक शिकायत मुख्यालय, लखनऊ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मुख्यालय में प्रतीक्षारत थे।

यह फेरबदल खासतौर पर उन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देते हुए किया गया है जो लंबे समय से साइडलाइन थे या एक ही जगह काफी समय से तैनात थे। साथ ही, हालिया रिटायरमेंट और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के कारण उत्पन्न रिक्तियों को भी भरा गया है। 

DIG हरीश चंद्र को कानपुर परिक्षेत्र से हटाकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO), लखनऊ का DIG बनाया गया है। वे कुछ महीनों में रिटायर होने वाले हैं।सचिंद्र पटेल को आगरा पुलिस कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त (ACP) बनाया गया है। काफी दिनों से साइडलाइन पर चल रहे थे और वर्तमान में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO), लखनऊ में DIG के पद पर थे। पुलिस विभाग में ACO को शंटिंग पोस्टिंग माना जाता है, ऐसे में यह उनके लिए बड़ी राहत वाली पोस्टिंग है। मिर्जापुर रेंज के IG राकेश प्रकाश सिंह 31 मई को रिटायर हुए हैं। IPS राकेश प्रकाश सिंह 2007 बैच के प्रमोटी थे। बीते चार साल से मिर्जापुर रेंज के IG थे। अब उनकी जगह पर PTC मेरठ में तैनात पूनम को मिर्जापुर का DIG बनाकर भेजा गया है।


अशोक कुमार-चतुर्थ (अशोक कुमार-IV) को CID लखनऊ से देवीपाटन (गोंडा) रेंज का DIG बनाया गया है। हाल ही में देवीपाटन रेंज के IG अमित पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), दिल्ली भेजा गया था। इन दोनों रिक्तियों को भरने के लिए यह ट्रांसफर किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के सख्त निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि यह बदलाव यूपी पुलिस में रणनीतिक तैनातियों का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें महत्वपूर्ण रेंज और कमिश्नरेट पदों को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज