सिंगर पवन सिंह बनेंगे MLC : बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने 4 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए शुक्रवार को भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह सहित चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी प्रदान कर दी है। 

उन्होंने बताया कि पार्टी ने पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने चुनाव कराने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान होगा।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज