Bareilly News: क्राइम कंट्रोल रैंकिंग जारी, बहेड़ी सर्किल पुलिसिंग में नंबर-1, उत्तरी जोन को पहली रैंक

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा को एसएसपी अनुराग आर्या ने किया सम्मानित

मई परफॉर्मेंस रैंकिंग में बहेड़ी थाना और सर्किल ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तरी जोन पुलिस क्षेत्र भी शीर्ष स्थान पर रहा। एसएसपी अनुराग आर्या ने एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाली इकाइयों से जुड़े अफसर और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

बरेली, अमृत विचार। जिले में पुलिस इकाइयों के मासिक मूल्यांकन में अबकी बार बहेड़ी सर्किल का दबदबा देखने को मिला है। मई परफॉर्मेंस रैंकिंग में बहेड़ी थाना और सर्किल ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तरी जोन पुलिस क्षेत्र भी शीर्ष स्थान पर रहा। एसएसपी अनुराग आर्या ने एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाली इकाइयों से जुड़े अफसर और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इन बिंदुओं पर हुआ मूल्यांकन
पुलिस महकमे की ओर से जारी रैंकिंग में जिले के 29 थानों, नौ सर्किलों और तीनों पुलिस क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया। इसमें जनसुनवाई, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, विवेचनाओं के निस्तारण, साइबर अपराधों पर कार्रवाई तथा सीसीटीएनएस और सीईआईआर से जुड़े कार्यों को आधार बनाया गया। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया।

उत्तरी पुलिस क्षेत्र को मिले 1799 अंक
क्षेत्रवार प्रदर्शन में उत्तरी पुलिस क्षेत्र ने 1799 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अधिकारियों के अनुसार लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के त्वरित समाधान के कारण उत्तरी क्षेत्र अन्य जोनों से आगे रहा। एसएसपी ने बताया कि मासिक मूल्यांकन प्रणाली का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी बनाना है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया जा रहा है, जबकि अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को सुधार के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

संबंधित समाचार