Pilibhit: घर में था बेटे का मुंडन संस्कार, फंदे से लटका मिला पिता का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बेटे के मुंडन संस्कार के दिन श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  उसका शव अपने ही छप्पर में रस्सी के बने फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त पत्नी बच्चों संग लखीमपुर मुंडन संस्कार कराने के लिए गई हुई थी।  शव मिलने के बाद परिवार ने ससुरालियों से हुए विवाद को लेकर अनहोनी की आशंका जताई। हजारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत, अमृत विचार।  बेटे के मुंडन संस्कार के दिन श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  उसका शव अपने ही छप्पर में रस्सी के बने फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त पत्नी बच्चों संग लखीमपुर मुंडन संस्कार कराने के लिए गई हुई थी।  शव मिलने के बाद परिवार ने ससुरालियों से हुए विवाद को लेकर अनहोनी की आशंका जताई। हजारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मजदूरी करके पालते थे परिवार
हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम नानक फार्म के रहने वाले 35 वर्षीय जुगनू प्रसाद पुत्र  बसंत प्रसाद मजदूरी करते थे।  उनके चार बच्चे हैं। परिजन के अनुसार, शुक्रवार को उनके बेटे का मुंडन संस्कार होना था।  इसे लेकर पत्नी तीन बच्चों को लेकर लखीमपुर के लिए सुबह निकल गई थी। वह सात वर्षीय पुत्री के साथ घर पर रुक गए थे। बताते हैं कि वह बाद में पहुंचने वाले थे।  दोपहर करीब तीन बजे पुत्री घर की तरफ पहुंची को छप्पर में पिता जुगनू प्रसाद का शव रस्सी के बने फंदे से लटका हुआ था। यह देख चीख पुकार मच गई।  इसके बाद आसपास के तमाम ग्रामीण भी आ गए।  इसकी सूचना पुलिस को दी गई।  हजारा पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करायाा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा।

कॉल कर बांट रहा था दावत..फिर फंदे से लटका मिला श्रमिक
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों ने घटना को लेकर कुछ अधिक जानकारी न होने की बात कही। मगर, खुदकुशी और हत्या के बीच उनकी आशंका फंसी दिखी।  उनका कहना था कि श्रमिक की पत्नी सुबह ही तीन बच्चों को लेकर बेटे का मुंडन कराने के लिए चली गई थी। ये भी कहा कि उन्हें पता चला कि इस बीच उसके ससुर समेत कुछ अन्य ससुराल वाले घर पहुंचे थे और मृतक से मारपीट भी की गई थी। दो बार ससुरालियों के पहुंचने पर विवाद होने की बात कही। ऐसे में अनहोनी की आशंका जताई गई। ये भी बताया कि मृतक ने कई रिश्तेदारों को कॉल कर दावत भी दी थी, लेकिन चंद घंटे बाद ही उसका शव मिलने का पता चला।  

संबंधित समाचार