Azamgarh News: आजमगढ़ में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

आजमगढ़, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के चर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र की दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद जाहिद उर्फ रुस्तम के विरुद्ध पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने जहांनिया मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा। इसी दौरान वह गिर पड़ा और पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज