Barabanki News : करंट से झुलसे युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन, काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

ईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। तनाव देख एसडीएम सीओ ने प्रदर्शनकारियों से बात की, देर रात ग्रामीण शव के अंतिम संस्कार को राजी हुए।  

बताते चलें कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझूपुर निवासी शिवा (20 वर्ष) गत एक जून को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत से गुजरी व नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने दौड़ी उसकी मां और बहन को भी करंट के झटके लगे।

घटना को लेकर ग्रामीणों में फैला रोष

गंभीर हालत में शिवा को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया था। करीब पांच दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शनिवार को ट्रामा सेंटर में शिवा ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, वहीं गांव में आक्रोश फैल गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन, ग्रामीण व सुहेल देव आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधान व बिजली विभाग के जेई को घटना का जिम्मेदार बताते हुए शव सड़क पर रखा और विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया।

मांग रखी कि जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हो व मुआवजा मिले। सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, सीओ समीर सिंंह व पुलिस बल मंझूपुर गांव पहुंच गया। कार्रवाई व मदद के दिलासे के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हो गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज