LPG Price Hike : कानपुर में कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, रसोई गैस मूल्यवृद्धि के विरोध में सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कांग्रेस का दावा: केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल

कानपुर, अमृत विचार। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ कानपुर महानगर कांग्रेस पार्टी ने रविवार को प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में बारादेवी मंदिर के पास यह अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्र सरकार की महंगाई और मूल्यवृद्धि  नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

बढ़ती महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर - पवन गुप्ता 

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि रसोई गैस कभी आम परिवारों की सुविधा का साधन थी लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के कारण यह आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार वृद्धि से गृहिणियों, मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस के पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम नवल कुशवाहा ने केंद्र सरकार के रसोई गैस के मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस ने टूटी सड़कों,लाइटिंग,डिवाइडर, अस्पताल निर्माण,तालाब सुंदरीकरण समेत 11 समस्याओं का मांग पत्र जूही थानाध्यक्ष को सौंपा। विकास अवस्थी,मोहित सविता,रुक्मा देवी,कमलाकांत तिवारी,हरिराम कटियार,शीलू श्रीवास्तव,जितेंद्र गिरी,आशुतोष सिंह,प्रताप साहनी,गणेश सविता,कुमुद साहनी,अमित गुप्ता,रामू प्रजापति,मोहित दीक्षित,राजेश प्रजापति,ध्रुव गौड़,गोविंद पासवान,वीरू चौरसिया,मंगलू राजपूत,संदीप गौतम,राजेश साहनी,विजय बहादुर पासवान आदि थे।

संबंधित समाचार