Lucknow News : मैनपुरी से आम बेचकर लौट रहे लोगों के साथ लूट, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

माल/लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। मैनपुरी आम मंडी से आम बेचकर बोलेरो पिकअप वाहन से घर लौट रहे तीन लोगों के साथ रविवार शाम करीब 5 बजे लूटपाट की गई।

cats

आम बेचकर वापस लौट रहे थे पीड़ित

माल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विश्वनाथ यादव ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने साथी विकास यादव, शिवकुमार यादव और वाहन स्वामी ज्ञानेंद्र यादव के साथ मैनपुरी से आम बेचकर वापस लौट रहे थे।जैसे ही उनकी गाड़ी करेंद गांव के पास पहुंची, रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिंडर गांव निवासी बबलू सिंह उर्फ सतेंद्र ने अपने करीब 10 अज्ञात साथियों के साथ पीछा करके उनकी बोलेरो को रोक लिया।

जान से मारने की दी धमकी

आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीड़ितों की मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ितों के पास से लगभग 1.36 लाख रुपये नकद, एक Vivo मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित विश्वनाथ यादव तुरंत माल थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार