फिलीपींस में 7.8 का भूकंप: इमारतें ढही, 200 से अधिक लोग घायल; सुनामी की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया, पलाऊ, ताइवान और पापुआ न्यू गिनी में सुनामी का अलर्ट जारी

मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठीं। फिलीपीन में भूकंप के बाद बिजली गुल होने की सूचना मिली और राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने का आग्रह किया। हालांकि भूकंप और सुनामी से जानमाल के किसी नुकसान की जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

सैंटोस शहर में भूकंप से कितना नुकसान

फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर आया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप आने के बाद कहा था कि फिलीपीन के कुछ समुद्री तटों पर सुनामी की तीन मीटर ऊंची लहरें आ सकती हैं।

भीषण भूकंप में 200 से अधिक लोग घायल 

इन घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने लोगों से तुरंत ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने का आग्रह किया। फिलीपीन, इंडोनेशिया और मलेशिया में अधिकारियों ने सुनामी संभावित तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की। पीटीडब्ल्यूसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर आया और भूकंप के लगभग पांच घंटे बाद सुनामी का खतरा अब काफी हद तक टल गया है। 

लेकिन केंद्र ने लोगों से अब भी सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की चेतावनियों पर ध्यान देने का आग्रह किया जाता है क्योंकि समुद्र का जलस्तर अगले कुछ घंटों तक घट-बढ़ सकता है। इस साल फिलीपीन में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप का केंद्र समुद्र में जनरल सैंटोस से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। 

जनरल सैंटोस सात लाख से अधिक लोगों की आबादी वाला शहर है और यह देश के दक्षिणी मिंडानाओ क्षेत्र में टूना (मछली) प्रसंस्करण और अन्य व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है। फिलीपीन के नेता ने कहा कि आपदा राहत एजेंसियां ​​तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार हैं। मार्कोस ने कहा, ''सरकार सक्रिय है और हम मिंडानाओ को पीछे नहीं छोड़ेंगे।'' नागरिक सुरक्षा कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक रॉड सॉसमेना ने कहा कि भूकंप में कम से कम चार लोगों के मरने की सूचना है। जनरल सैंटोस में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है 130 अन्य घायल हुए हैं। 

भूकंप से इमारतों को नुकसान 

जनरल सैंटोस में कुछ इमारतें आंशिक रूप से ढह गईं और एक महत्वपूर्ण पुल सहित कुछ ढांचों में खतरनाक दरारें पड़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दावो ओरिएंटल प्रांत में भूकंप के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई। सॉसमेना ने कहा कि जनरल सैंटोस में आंशिक रूप से ढहे ढांचों में किसी के फंसे होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जनरल सैंटोस का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और 17 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। 

ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने आए 100 से अधिक छात्र घायल

पास के दक्षिणी क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक एडनार दयांगहिरंग ने कहा कि सुबह ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने आए 100 से अधिक छात्र घायल हो गए और विभिन्न प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में घबराहट के कारण कुछ छात्र बेहोश हो गए। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के निदेशक टेरेसिटो बाकोलकोल ने 'एसोसिएटेड प्रेस' (एपी) को बताया कि फिलीपीन के सुल्तान कुदरत और सारंगानी प्रांतों में जमीनी सुनामी निगरानी केंद्रों ने एक मीटर (तीन फुट) ऊंची लहरों के उठने की सूचना दी। 

भूकंप के बाद किन-किन देशों में सुनामी का अलर्ट

इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर एक मीटर तक ऊंची लहरें आने की आशंका हैं। संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, ''हम लोगों को सलाह देते हैं कि वे ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं या अंदरूनी इलाकों में सुरक्षित पहुंच जाएं।'' 

ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय देशों और क्षेत्रों में सुनामी की कुछ लहरें आ सकती हैं। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

ये भी पढ़ें  : 
अमेरिकी शहर में धड़ाधड़ बिक रहे भारतीय आम, सिएटल में 'मैंगो फेस्टिवल', केसर-अल्फांसो की बढ़ी भारी डिमांड

संबंधित समाचार