Gonda News: अंडर-17 राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा, 9 स्वर्ण समेत 28 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन
नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। हरियाणा ने सर्वाधिक 28 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।
नवाबगंज/गोंडा, अमृत विचार। नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। हरियाणा ने सर्वाधिक 28 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। इनमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।

महाराष्ट्र ने भी किया प्रभावशाली प्रदर्शन
प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। उनके शानदार खेल के सामने अन्य राज्यों के खिलाड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद पीछे रह गए। महाराष्ट्र ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाब के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

यूपी के खिलाड़ियों ने जीते दो कांस्य पदक
उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं दिल्ली और राजस्थान ने 1-1 रजत तथा 1-1 कांस्य पदक जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, केरल, झारखंड और कर्नाटक के खिलाड़ियों ने भी कांस्य पदक जीतकर अपने राज्यों का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने सराहना की।
पदक तालिका
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
हरियाणा 09 08 11 28
महाराष्ट्र 01 01 04 06
पंजाब 01 - - 01
दिल्ली - 01 01 02
राजस्थान - 01 01 02
उत्तर प्रदेश - - 02 02
उत्तराखंड - - 01 01
मध्य प्रदेश - - 01 01
केरल - - 01 01
झारखंड - - 01 01
कर्नाटक - - 01 01
