Sitapur News : रुपए का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की थाना मिश्रिख पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं अनुसूचित जाति के लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले सेंट्रल यूपी मिशन नेटवर्क का खुलासा करते हुए सोमवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की थाना मिश्रिख पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं अनुसूचित जाति के लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले सेंट्रल यूपी मिशन नेटवर्क का खुलासा करते हुए सोमवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जानिए क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रति निषेध अधिनियम 2021 में अभियुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ सुरेंद्र मसीह उर्फ फादर को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान अभियोग में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इस बीच मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा हरगांव ग्रीन फील्ड स्कूल के पीछे से अभियुक्त सुरेश चंद को हिरासत में लिया गया।

अभियुक्त सुरेश चंद से पूछताछ एवं निशान देही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जनपद खीरी के थाना रामपुर सुंदरवल एवं भीरा में इस गिरोह से जुड़े तीन सक्रिय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह वर्ष 2002 से ईसाई मिशनरी सेंट्रल यूपी मिशन से जुड़े हुए हैं, जिसे कानपुर से जानी असली नाम जोनाथन जोशुआ संचालित करते हैं। 

जोनाथन जोशुआ द्वारा सेंट्रल यूपी मिशन नामक पुस्तक को भी लिखा गया है, वह सोशल मीडिया पर भी सेंट्रल यूपी मिशन के नाम से ग्रुप चलता है तथा विभिन्न जिलों के पादरियों को ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार के लिये धन देता है। अभियुक्त द्वारा अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से तंग और अशिक्षित लोगों को लक्ष्य बनाकर उनके क्षेत्र में जाकर सामग्री बाटी जाति थी और उन्हें प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। 

अभियुक्त सुरेश चंद ने अपने घर पर ही अवैध चर्च बना रखा था, जहां प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा होती थी, इसके अलावा यह लोग मिश्रिख में पहले गिरफ्तार अभियुक्त सुरेंद्र सिंह के घर पर भी भौतिक एवं वीडियो कॉल के माध्यम से प्रार्थना सभाएं संचालित करते थे, इनके पास से बरामद मोबाइलों में सेंट्रल यूपी मिशन नाम का व्हाट्सएप ग्रुप एवं कई संदेश वित्तीय लेनदेन ट्रांजैक्शंस के साक्ष मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार