this. is. αlpha, YRF की स्पाई बनी आलिया का फिल्म टीजर में दिखा धड़ाधड़ एक्शन, जानिए कब होगी रिलीज
अमृत विचार : यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा का आज टीजर लांच किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था और मेकर्स ने इसका तेजर वीडियो भी जारी किया है, इस 1 मिनट 55 सेकेंड के टीजर वीडियो में एक्ट्रेस धड़ाधड़ एक्शन करती दिख रही है। बता दें कि इसकी झलक ऋतिक की फिल्म 'वॉर 2' में भी देखने को मिली थी।
बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक युवा असैसिन की ओरिजिन स्टोरी को पेश किया गया है, जिसे बचपन से एक घातक हत्यारिन बनने के लिए तैयार किया जाता है।
पहले टीज़र में यश राज फिल्म्स ने एक ऐसे किलर की कहानी की झलक दिखाई है, जिसकी भूमिका आलिया भट्ट निभा रही हैं और जिसे बॉबी देओल का किरदार तैयार करता है। फिल्म की दूसरी प्रमुख अभिनेत्री शर्वरी के किरदार का खुलासा जल्द किया जाएगा, क्योंकि मार्केटिंग अभियान के तहत प्रत्येक किरदार को दर्शकों के सामने चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा।
'अल्फा' एक विशुद्ध मसाला एंटरटेनर फिल्म है, जिसे भारतीय सिनेमा में पहली बार दो महिला किरदारों के नेतृत्व वाली भव्य एक्शन फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है। यह फिल्म दो लड़कियों के 'अल्फा एटीट्यूड' का जश्न मनाती है।
एक्शन से भरपूर है टीजर
फिल्म को एक रोमांचक सफर की तरह तैयार किया गया है, जिसमें थ्रिल, इमोशन, हास्य, अप्रत्याशित मोड़ और भरपूर मनोरंजन का समावेश है। शिव रवैल द्वारा निर्देशित 'अल्फा' तीन जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
