यूपी में समाप्त हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी बोले, हिंदी-रीजनिंग ने दी राहत, गणित ने उलझाया; देखें पूरा एनालिसिस

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

- तीसरे दिन सिपाही भर्ती परीक्षा समाप्त, अभ्यर्थियों ने जताया संतोष  - शहर के 55 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जांच के बीच सम्पन्न हुई परीक्षा

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम और तीसरा दिन सकुशल सम्पन्न हो गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित को छोड़कर शेष विषयों से सवाल सीधे-सीधे पूछे गए थे। परीक्षा के दौरान उमस और गर्मी के बीच जांच व अन्य औपचारिकताओं के लिए अभ्यर्थियों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा।

जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का कहना था कि सामान्य ज्ञान, हिंदी और रीजनिंग के प्रश्न सीधे थे, जबकि गणित के कुछ सवालों ने उनका समय लिया। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक सत्यापन और सघन जांच के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम रहा। सामान्य ज्ञान, हिंदी, रीजनिंग और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि समसामयिक घटनाओं और सामान्य अध्ययन पर अच्छी पकड़ रखने वालों को पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई।

सरोजनीनगर निवासी अभ्यर्थी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। वहीं हरदोई से परीक्षा देने आई सरिता सिंह ने कहा कि रीजनिंग और हिंदी खंड अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। मनोज यादव ने बताया कि समय प्रबंधन करने वाले अभ्यर्थियों को पेपर हल करने में विशेष परेशानी नहीं हुई।

कटऑफ को लेकर चर्चा करते रहे अभ्यर्थी

Untitled design (7)

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों की भीड़ दिखाई दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी प्रश्नों और संभावित कटऑफ को लेकर चर्चा करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन कराया गया और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। तीन दिनों तक चली परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

80.92 प्रतिशत ने दी परीक्षा, 19.07 प्रतिशत रहे अनुपस्थित

उप्र पुलिस आरक्षी की 8 से 10 जून तक चली तीन दिवसीय लिखित भर्ती परीक्षा बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई। इसके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह व शाम दो पालियों में परीक्षा हुई। जिसमें कुल 30,816 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें 24,939 ने परीक्षा दी जबकि 5,877 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिशत 80.92 रहा जबकि 19.07 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

12 परीक्षा केंद्रों पर UP पुलिस आरक्षी भर्ती की 3 दिवसीय परीक्षा संपन्न

तीसरे दिन बुधवार को पहली पाली में में 5,136 अभ्यर्थियों में 4,162 ने परीक्षा दी, जबकि 974 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 5,136 में 4,197 ने परीक्षा दी जबकि 939 अनुपस्थित रहे। मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण व्यवस्थाओं नजर रखी गई। जीआईसी फतेहगंज में बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से पूरी परीक्षा पर निगरानी रखी गई। उत्तर पुस्तिकाओं कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पूरी परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। कही से कोई शिकायत नहीं मिली।

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में संविदा पर 3000 डॉक्टरों की भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में हर माह होगा वॉक-इन इंटरव्यू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज