Sultanpur News: सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में सगी बहनों से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुरुवार की रात दो बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में लगी गोली से घायल अभियुक्त को पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने आज यहां बताया कि 10/11 जून की रात्रि में लगभग सवा दो बजे के आसपास थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुयी कि छेड़खानी का आरोपी हवाई पट्टी के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर जिले की एसओजी टीम और नगर थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 

अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत खतरे के बाहर है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि गिरफ्तार मनचले का नाम मोहम्मद आसिफ (27) है। उस पर आरोप है कि नौ जून को उसने सगी बहनों के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी की घटना का है। इस संदर्भ में स्थानीय थाना कोतवाली नगर में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। 

संबंधित समाचार