अब वाहनों पर जातिवादी शब्दों को लिखवाने वालों की खैर नहीं, सीज होंगे वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखे होने पर रविवार को पहला चालान काटा गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश में कार, बाइक, ट्रक, ट्रेक्टर और ई-रिक्शा पर जाति सूचक शब्द लिखे होने पर महाराष्ट्र के शिक्षक हर्षल प्रभु ने उत्तर प्रदेश में दौड़ते जातिवादी वाहनों को खतरा बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की …

लखनऊ, अमृत विचार। वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखे होने पर रविवार को पहला चालान काटा गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश में कार, बाइक, ट्रक, ट्रेक्टर और ई-रिक्शा पर जाति सूचक शब्द लिखे होने पर महाराष्ट्र के शिक्षक हर्षल प्रभु ने उत्तर प्रदेश में दौड़ते जातिवादी वाहनों को खतरा बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। जहां इसे सामाजिक खतरा बताया गया था।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए पीएमओ ने उत्तर प्रदेश सरकार को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त ने धारा 177 के तहत कार्यवाही करने के आदेश दिए। साथ ही थाना नाका हिन्डोला अंतर्गत दुर्गापुरी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार व अशोक ने कार पर लिखे जाति सूचक शब्द का पहला चालान काटा।

वहीं, चालक को आगे के लिए सख्त हिदायत दी। बता दें कि राज्य में वाहनों पर राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय समेत तमाम जाति सूचक शब्द लिखवा दिए जाते है। जहां से जातिवाद को बढ़ावा मिलता है। वहीं, अब वाहनों पर जाति सूचक शब्द होने पर धारा 177 में चालान या सीज करने की कार्रवाई की जाएगी

संबंधित समाचार