अयोध्या: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की पटरंगा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा चालान किया है। रविवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की पटरंगा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा चालान किया है।

रविवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पटरंगा थाना पुलिस ने दूसरी पहर रानीमऊ के पास आम की बाग मैं जुआ खेल रहे 3 लोगों को पकड़ा है।

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पता अली अहमद,मतलूब व फहीम निवासीगण ग्राम रानीमऊ थाना पटरंगा बताया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 1080 रुपया बरामद किया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा आरोपियों का चालान किया है।

संबंधित समाचार