लखनऊ: 28 दिसंबर से चलेगी छपरा-मथुरा सुपरफास्ट स्पेशल, 7 जोड़ी ट्रेनों का हुआ विस्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने 05117/ 05118 छपरा-मथुरा-छपरा त्रैसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को अगली सूचना ​तक किया जायेगा। ट्रेन-05117 छपरा-मथुरा त्रैसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन छपरा से सुबह 5.20 बजे प्रस्थान कर सीवान, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, …

लखनऊ। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने 05117/ 05118 छपरा-मथुरा-छपरा त्रैसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को अगली सूचना ​तक किया जायेगा।

ट्रेन-05117 छपरा-मथुरा त्रैसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन छपरा से सुबह 5.20 बजे प्रस्थान कर सीवान, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मसकनवा, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर से अपरान्ह 1.00 बजे ऐशबाग से दोपहर 1.43 बजे सेन्ट्रल, कानपुर, अनवरगंज ,कन्नौज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, हाथरस सिटी से छूटकर मथुरा रात्रि 9.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05118 मथुरा-छपरा त्रैसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन मथुरा से रात्रि 11.50 बजे प्रस्थानकर दूसरे दिन इन्ही स्टेशनों से होते हुये ऐशबाग सुबह 8.18 बजे, बादशाहनगर सुबह 8.40 होते हुए छपरा शाम 5.05 बजे पहॅुचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी के 2,साधारण द्वितीय श्रेणी के 8, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1 कोच समेत कुल बीस कोच लगाये जायेंगे।

होली पर्व पर मिलेगी बेहतर रेल सुविधा
रेल प्रशासन ने यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का विस्तार मार्च तक कर दिया है। आगामी होली पर्व आवागमन करने वाले यात्री अभी से ट्रेनों में अग्रिम टिकट बुक कराकर अपनी यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह बताते हैं कि रेलवे की इस पहल से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और उनका सफर बेहतर व सुरक्षित होगा।

इन ट्रेनों का मार्च तक किया गया विस्तार
– 02587 गोरखपुर जम्मूतवी 22 मार्च तक
– 02588 जम्मूतवी गोरखपुर 27 मार्च तक
– 05097 भागलपुर जम्मूतवी 25 मार्च तक
– 05098 जम्मूतवी भागलपुर 23 मार्च तक
-02530 लखनऊ पाटलिपुत्र 31 मार्च तक
– 02529 पाटलिपुत्र लखनऊ 31 मार्च तक
– 05023 गोरखपुर यशवंतपुर 30 मार्च तक
– 05024 यशवंतपुर गोरखपुर एक अप्रैल तक
-05005 गोरखपुर देहरादून 31 मार्च तक
– 05006 देहरादून गोरखपुर एक अप्रैल तक
-05001 मुजफ्फरपुर देहरादून 29 मार्च तक
– 05002 देहरादून मुजफ्फरपुर 27 मार्च तक

गुजरात जाने वाली ट्रेन 25 मार्च तक चलेगी
गुजरात जाने वाली साबरमती ट्रेन में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन नंबर 05045 गोरखपुर-ओखा को 25 मार्च तक चलाएगा। जबकि 05046 ओखा-गोरखपुर स्पेशल 28 मार्च तक संचालित की जाएगी। ट्रेन का ठहराव एक जनवरी से राजा की मंडी स्टेशन पर नहीं होगा।

हरिद्वार कुंभ की ट्रेनों में आरक्षण शुरु
रेलवे ने हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले के ट्रेनों में आरक्षण शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर राप्ती गंगा को भी विस्तार दिया। 05005 गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा स्पेशल 31 मार्च और 05006 देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक अप्रैल तक चलेगी। वहीं ट्रेन 05001 मुजफ्फरपुर-देहरादून राप्ती गंगा स्पेशल 29 मार्च और 05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा स्पेशल 27 मार्च तक चलेगी।

संबंधित समाचार