बरेली: एंटीजन से संक्रमित महिला पहुंची फ्लू कार्नर, दोबारा जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोविड चिकित्सालय में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक संक्रमित महिला कोरोना की दोबारा जांच कराने पहुंची। स्टाफ को महिला के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने दोबारा जांच करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला दोबारा जांच कराने की जिद करने लगी। काफी देर तक …

अमृत विचार, बरेली। कोविड चिकित्सालय में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक संक्रमित महिला कोरोना की दोबारा जांच कराने पहुंची। स्टाफ को महिला के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने दोबारा जांच करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला दोबारा जांच कराने की जिद करने लगी। काफी देर तक कोरोना गाइडलाइन समझाने के बाद महिला शांत हुई। इसके बाद महिला के परिजनों का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया।

वंशी नगर निवासी एक 57 वर्षीय महिला ने बुखार आने पर शनिवार को सीएचसी नवाबगंज में कोरोना की एंटीजन जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद रविवार को महिला अपने परिजन समेत फ्लू कार्नर में दोबारा जांच कराने पहुंची। पर्चा बनवाने के दौरान महिला ने स्टाफ को बताया कि वे शनिवार को एंटीजन की जांच में संक्रमित निकली थी।

रिपोर्ट पर संदेह होने की वजह से दोबारा जांच कराना चाहती है। संक्रमित होने की सूचना पर स्टाफ ने महिला को घर जाने की सलाह दी। स्टाफ की बात सुनकर महिला आरटीपीसीआर से जांच करने की जिद करने लगी। स्टाफ द्वारा कोरोना गाइडलाइन की जानकारी देने पर महिला शांत हुई। इसके बाद स्टाफ ने उसके परिजनों का आरटीपीसीआर का सैंपल लिया। एंटीजन से जांच करने के दौरान महिला के परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

संबंधित समाचार