आज का राशिफल | 28 दिसंबर, 2020

आज का राशिफल | 28 दिसंबर, 2020

मेष राशि बच्चों की शिक्षा में कुछ अवरोध आ सकता है। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। धन का अपव्यय न करें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क होकर डील करनी चाहिये। मन में किसी बात को लेकर असंतोष रहेगा। वृष राशि अप्रिय लोगों से भेंट हो सकती है। समय आपके …

मेष राशि

बच्चों की शिक्षा में कुछ अवरोध आ सकता है। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। धन का अपव्यय न करें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क होकर डील करनी चाहिये। मन में किसी बात को लेकर असंतोष रहेगा।

वृष राशि

अप्रिय लोगों से भेंट हो सकती है। समय आपके लिये अनुकूल है लेकिन इसका सही उपयोग करने में लापरवाही कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में अत्यधिक निकटता हो सकती है। सुख और विलास की वस्तुओं में धन खर्च होगा।

मिथुन राशि

कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी योग्यता को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलेगा। नये व्यवसाय में थोड़ी परेशानी और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। शांत और धैर्यवान होकर दिन व्यतीत करना चाहिये।

कर्क राशि

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पूरा दिन मनोरंजन भरी गतिविधियों से युक्त रहेगा। कारोबार में नये अनुबंध हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

सिंह राशि

अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। धर्म और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। व्यापार और किसी नवाचारी प्रोजेक्ट में आपको अपेक्षा से बेहतर सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

सहकर्मियों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं का अनादर कर सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी से अपने मन की बात करेंगे। लेकिन आपको गुस्सा करने से बचना चाहिये।

तुला राशि

ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे रखें। किसी पुरानी घटना को लेकर चिन्तित रहेंगे। नया काम शुरू करना उचित नहीं है। साझेदारी वाले व्यवसाय में थोड़ी अनबन हो सकती है। ध्यान बंटा होने के कारण आपके कार्य बाधित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सरकारी तंत्र का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके सभी कार्य आज समय पर पूरे हो जायेंगे। व्यापार में प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। नये विचार और ऊर्जा के साथ काम करना लाभकारी होगा।

धनु राशि

अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुखों का आनंद उठायेंगे। अपनी जॉब और व्यवसाय के प्रति समर्पित रहेंगे। बुरे स्वप्नों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको स्थिर होकर कार्य करना चाहिये।

मकर राशि

पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। प्रेमी जन आपसे ‘क्वालिटी टाइम’ की अपेक्षा रख सकता है। आय में काफी अच्छी गति आयेगी। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। जोखिम भरे निवेश से बचें।

कुंभ राशि

छात्रों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नकारात्मक सूचना से परेशान हो सकते हैं। यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। शाम को किसी झगड़े और विवाद से बचना चाहिये। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता हो सकती है।

मीन राशि

किसी मनोनुकूल कार्य के पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति काफी आस्थावान रहेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं।